अंदर के चक्षु को खोलो Kahaniyan in hindi
अंदर के चक्षु को खोलो
Kahaniyan in hindi
Kahaniyan in hindi
एक जंगल में एक सम्राट का आना हुआ; शिकार को आया था। फिर दस्तरखान बिछा, भोजन का वक्त हुआ। बड़े—बड़े बहुमूल्य पकवान बनाकर लाए गए थे। थालियां सजीं। बड़ा आयोजन होने लगा।कुछ चींटियों को बास लगी, चींटियां गईं——जो संदेशवाहक चींटियां थीं जो खबर लेने जाती थीं। ऐसा भोजन तो उन्होंने कभी देखा ही नहीं था——ऐसा रंग—बिरंगा भोजन, ऐसी सुवास….जैसे स्वर्ग उतर आया पृथ्वी पर।
नाचती हुई लौटीं, मग्न हुई लौटीं। खबर दी और चींटियों को। चींटियों में तो एकदम तूफान आ गया। चींटियां एकदम विक्षिप्त होने लगीं—बातें सुन—सुनकर मूर्छित होने लगीं। ऐसा भोजन, इतनी—इतनी थालियां, ऐसी गंध….बात ही ऐसी कि जाने की तो सुध किसको रही!
एक—दूसरे को बताने में ऐसी उत्तेजना फैली कि चींटियों का जो राजा था वह बहुत परेशान हुआ। उसने कहा : ये तो पगला जाएंगी। उसने कहा : तुम रुको, पहले मैं अपने वजीरों को लेकर जाता हूं, पक्का पता लगाकर आता हूं।
वजीरों को लेकर गया। देखा कि हालत तो ठीक ही थी, जो खबर दी गई है। मगर बात सुनकर जब चींटियों की यह हालत हुई जा रही है कि लड़खड़ा कर गिर रही हैं, बेहोश हो रही हैं, तो इस भोजन के पास आकर उनकी क्या गति होगी? अपने वजीरों से कहा : हम क्या करें?
तो बूढ़े बड़े वजीर ने कहा : जो आदमी करते हैं वही हम भी करें। मजबूरी में हमें आदमी की नकल करनी पड़ेगी क्योंकि चींटियों के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी घटी नहीं, आदमियों के इतिहास में घटती रही है।
Kahaniyan in hindi
सम्राट ने कहा : मैं कुछ समझा नहीं। चींटियों के सम्राट ने कहा : मैं कुछ समझा नहीं।उन्होंने कहा कि हम एक नक्शा बनाएं, नक्शे में थालियां बनाएं, थालियों में रंग—बिरंगे भोजन भरें और नक्शे को ले चलें, और नक्शे को बिछा दें और चींटियों से कहें देखो——ऐसे—ऐसे भोजन, ऐसी—ऐसी थालियां….वे नक्शे में ही मस्त हो जाएंगी, न यहां तक आएंगी न झंझट होगी।
और यही हुआ। नक्शा बनाया गया, नक्शा लाया गया और चींटियों का तो कहना क्या——बैंड—बाजे बजे, नाच—कूद हुआ, स्वागत—समारोह हुआ। रात—भर चींटियां सोई ही नहीं——नक्शे पर घूम रही हैं, इधर से उधर जा रही हैं; यह रंग, वह रंग। होशियार वजीरों ने थोड़ी—सी सुगंध भी छिड़क दी थी नक्शे पर। नासापुट चींटियों के भर गए। चींटियां भूल ही गईं भोजन की बात।
गुरजिएफ कहता था चींटियां अभी भी नक्शे से उलझी हैं, नक्शे से चिपकी हैं, नक्शे का ही मजा ले रही हैं। और चींटियों के वजीर ने ठीक कहा था कि हमें आदमियों की नकल करनी पड़ेगी।
Kahaniyan in hindi
ऐसे ही वेद हैं, एक नक्शा; ऐसे ही कुरान है, दूसरा नक्शा; ऐसे ही बाइबिल है, तीसरा नक्शा। और लोग चींटियों की तरह नक्शों से उलझे हैं——कोई वेद से चिपका है, कोई कुरान से, कोई बाइबिल से।आंखें फूटी जा रही हैं उनकी वेद पढ़—पढ़ कर, मस्तिष्क भरमा जा रहा है। लोग गीता ही पढ़—पढ़ कर डोल रहे हैं। वही चींटियों की हालत है। कुरान पढ़—पढ़ कर आनंदित हो रहे हैं, मुहम्मद होने की फिक्र ही न रही। महावीर होने की चिंता किसको है? बुद्ध किसको होना है?
चैतन्य की समाधि को किसे पाना है? समाधि शब्द ही काफी है। लोग उसी पर शोध कर रहे हैं। पतंजलि के योग—सूत्रों पर ग्रंथों पर ग्रंथ लिखे जा रहे हैं। ब्रह्मसूत्र पर बादरायण के टीकाओं पर टीकाएं लिखी जा रही हैं। नक्शों के नक्शे और नक्शों के भी नक्शे बनाए जा रहे हैं।
Kahaniyan in hindi
यह सिलसिला लंबा चल रहा है। इससे जागो, इससे कुछ भी न होगा।जो भी जागे हैं वे सभी यही कहते हैं : इससे कुछ भी न होगा, असली यात्रा करनी होगी। और असली यात्रा बाहर की तरफ नहीं है, भीतर की तरफ है। असली आंख चाहिए और असली आंख यह चमड़े की आंख नहीं है, ध्यान की आंख है। ध्यान—चक्षु को खोलो, फिर अपूर्व है आनंद, फिर सच्चिदानंद है।
और यह हो सके यहां तुम्हारे जीवन में इसकी संभावना है। यह हो सकता है। अगर न हो तो तुम्हारे सिवाय कोई और जिम्मेवार न होगा। द्वार खोले जा रहे हैं— तुम अगर पीठ ही किए खड़े रहो, तुम्हारी मर्जी।
Kahaniyan in hindi
अंदर के चक्षु को खोलो
Kahaniyan in hindi
Related Posts
Subscribe Our Newsletter


0 Comments to "अंदर के चक्षु को खोलो Kahaniyan in hindi"
Post a Comment